342 गुम मोबाइल बरामद: बरेली पुलिस ने 65 लाख के फोन लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान

WhatsApp Image 2026-05-04 at 4.32.18 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जनपद में गुम हुए मोबाइल फोन तलाशने के अभियान में बरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 342 खोए ,गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई गई है।एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रत्येक माह गुम मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों, साइबर टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी सहयोग के माध्यम से अप्रैल माह में यह सफलता हासिल की।सोमवार, 4 मई को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित रविन्द्रालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सभी बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किए गए। अपने खोए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कोतवाली, प्रेमनगर, कैंट, मीरगंज, भमौरा, फरीदपुर, बिथरी चैनपुर, फतेहगंज वेस्ट, भोजीपुरा, देवरनियां और क्योलड़िया थानों की साइबर टीम के पुलिसकर्मियों को 1000 रुपये नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।पुलिस के अनुसार, जनवरी 2025 से अब तक कुल 4797 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 9.4 करोड़ रुपये है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि आमजन की सेवा में ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights