जमीन विवाद में महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों पर हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप

WhatsApp Image 2026-05-04 at 4.32.49 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना भुता क्षेत्र में एक महिला का शव घर के कमरे में छत के कुंडे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के पति ने सगे भाई समेत चार लोगों पर गला दबाकर हत्या करने और शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है।
थाना भुता क्षेत्र के गांव सुनौरा मुरारपुर में रविवार को शांति देवी (38) का शव घर के कमरे में कुंडे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतका के पति सालिगराम ने आरोप लगाया कि परिवार में जमीन बंटवारे और पिता के खर्च को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। तीन भाइयों के बीच करीब छह बीघा जमीन है, जिसमें से चार बीघा पर बालकराम का कब्जा बताया जा रहा है, जबकि बाकी दो बीघा जमीन पर सालिगराम और रामस्वरूप खेती कर रहे हैं। इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर कहासुनी और विवाद होता रहता था।
सालिगराम के मुताबिक, वह रविवार सुबह करीब आठ बजे मजदूरी के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान घर पर उनकी पत्नी शांति देवी और 17 वर्षीय बेटी नीतू मौजूद थीं। आरोप है कि इसी बीच बालकराम, उसकी पत्नी, चचेरा भाई पातीराम और उसकी पत्नी घर में घुसे और शांति देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को छज्जे में कुंडे से लटका दिया गया ताकि मामला आत्महत्या का लगे।
सालिगराम ने बताया कि उनकी बेटी नीतू ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी और आरोपियों को मौके से भागते हुए देखने की बात कही। उनका दावा है कि शव जिस कुंडे से लटका मिला, उसकी ऊंचाई काफी कम है, जिससे घटना संदिग्ध लगती है।
परिजनों का कहना है कि जमीन और पिता की देखभाल को लेकर पहले भी कई बार विवाद और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले भी पुलिस में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights