चलती ट्रेन में पीट-पीटकर मौलाना की हत्या, चलती ट्रेन से फेंका , पत्नी ने वीडियो कॉल में देखा हमला, न्याय की मांग

WhatsApp Image 2026-05-04 at 4.31.48 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ताजुश्शरिया के उर्स से लौट रहे एक मौलाना की मौत ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि चलती ट्रेन में उनके पति के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और बाद में उन्हें बाहर चलती ट्रेन से फेंक दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम में पांच जगह चोटें आई है। मृतक की पत्नी तबस्सुम खातून हमलावरों के खिलाफ बरेली जंक्शन जीआरपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की जीआरपी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में मृतक मौलाना तौसीफ रजा की पत्नी तबस्सुम खातून ने बताया कि 26 अप्रैल की रात करीब 9:45 बजे उनके पति ट्रेन संख्या 04314 योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे, तभी उन्होंने फोन कर बताया कि कुछ लोग उन्हें बिना वजह चोर बताकर पीट रहे हैं।बस्सुम के अनुसार, उन्होंने तुरंत वीडियो कॉल शुरू की, जिसमें उन्होंने देखा कि कई लोग उनके पति का कॉलर पकड़कर मारपीट कर रहे थे और उन्हें घसीटा जा रहा था। इस दौरान मौलाना तौसीफ मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी यात्री ने सहायता नहीं की। कुछ देर बाद अचानक फोन कट गया और मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
परिजनों के मुताबिक, अगले दिन सुबह पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि तौसीफ रजा की हालत गंभीर है, बाद में उनकी मौत की पुष्टि कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन अपने गृह जनपद बिहार ले गए और अंतिम संस्कार किया गया।
पत्नी तबस्सुम ने कहा कि हमारी शादी को दो बर्ष हुए है हमारे कोई बच्चा नहीं है कहा कि उनके पति को ट्रेन में सवार लोगों ने पहले पीटा और फिर चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया, ताकि घटना को दुर्घटना का रूप दिया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने उनके पति पर चोरी का आरोप लगाया था, जबकि वह खुद को निर्दोष बताते हुए अपनी किताबें और सामान दिखा रहे थे। पत्नी का कहना है कि यूपी में ही टोपी दाढ़ी देखकर हमला किया जाता है हमारे बिहार में ऐसा नहीं है।इस मामले को लेकर सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने भी सक्रियता दिखाई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के स्थानीय पदाधिकारियों ने जीआरपी थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि मृतक के पास मौजूद वीडियो और ऑडियो क्लिपिंग से आरोपियों की पहचान संभव है, इसलिए पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।
बताया जा रहा है कि घटना को लेकर कई बार पुलिस प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है और विभिन्न सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गिरने से आई गंभीर चोटों के साथ कुछ चोटें मारपीट की भी बताई गई हैं।
मृतक की पत्नी तबस्सुम ने बयान में यह भी आरोप लगाया कि उनके पति को धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया गया हो सकता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की बात कही जा रही है। जीआरपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights