बदायूँ। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य ने जामनी क्षेत्र में गंगा किनारे बाढ़खंड विभाग द्वारा प्रस्तावित लगभग 16 करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया। इस दौरान विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य गंगा तटवर्ती गांवों को हर वर्ष आने वाली बाढ़ की समस्या से स्थायी राहत प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत तटबंधों को मजबूत किया जाएगा, नदी के जल प्रवाह का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन किया जाएगा तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।लंबे समय से झेल रहे थे बाढ़ का दंशक्षेत्र के लोग वर्षों से बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे किसानों की फसलें और ग्रामीणों की संपत्ति को भारी नुकसान उठाना पड़ता था। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद न केवल जन-धन की हानि में कमी आएगी, बल्कि किसानों और आम नागरिकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।सरकार विकास और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास और जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी ऐसी जनहितकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।इस अवसर पर अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र, तहसीलदार सहसवान राकेश सिंह, भगवान दास, विपिन मिश्रा (प्रधान), राहुल कश्यप (प्रधान), राजेश कश्यप, महिपाल कश्यप, श्याम सिंह कश्यप, प्रशांत शर्मा, मुकेश यादव, मुनेंद्र शाक्य, सुनील शाक्य, मदन लाल शाक्य (फौजी), कांता प्रसाद, प्रेमपाल, तिलक सिंह भारती सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।