उझानी में खाली पड़े प्लॉट में आगजनी में तीन पिल्लों की मौत व तीन पिल्ले गम्भीर रूप झुलसे

Screenshot 2026-05-03 190829
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा के पीछे खाली प्लॉट में अमानवीय घटना सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति ने 6 पिल्लों को जिंदा जला दिया, जिसमें 3 पिल्लों की मौके पर ही मौत हो गई।इस मामले में मनीष शर्मा निवासी नारायण गंज ने कोतवाली उझानी में तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया कि घटना 29 अप्रैल दोपहर 12 बजे से 30 अप्रैल सुबह 11 बजे के बीच हुई। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज सर्राफा व्यापारी अजय भंडारी के पास मौजूद है। पुलिस से फुटेज निकलवाकर आरोपी की पहचान की मांग की गई है।प्रार्थी ने दोषी के खिलाफ BNS की धारा 325 के तहत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह को सौंपी गई है।कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में पशु प्रेमियों में आक्रोश है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights