बदायूं। जनपद में तेज रफ्तार और क्षमता से अधिक माल ढोने वाले वाहनों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाई गई।अभियान के तहत निर्धारित गति से अधिक वाहन चलाने पर 40 दोपहिया और चारपहिया वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। वहीं ओवरलोडिंग के मामलों में 4 वाहनों को थाना फैजगंज और उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया।इसके अलावा खनन सामग्री ले जा रहे 14 ओवरलोड वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। इन वाहनों से लगभग 4.5 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क वसूल कर सरकारी खाते में जमा कराया गया।सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुखपरिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओवरलोड और ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें और वाहन में क्षमता से अधिक भार न लादें।नियमों के पालन की अपीलअधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।