उझानी:- बिनावर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात डॉ. देवेंद्र कुमार को मुख्य चिकित्साधिकारी श्री मोहन झा ने उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। सीएमओ श्री मोहन झा ने डॉ. कुमार को तत्काल कार्यमुक्त होकर उझानी में योगदान करने के निर्देश दिए हैं।सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर कुमार कल दिनाँक 04-05-2026 को वर्तमान चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सर्वेश से उझानी चिकित्सा अधीक्षक पद का चार्ज लेंगे ।सीएमओ कार्यालय से 2 मई को जारी पत्र के अनुसार, पिछला आदेश संख्या 369 तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। वहीं आदेश में अधीक्षक डॉ सर्वेश कुमार की नई तैनाती का कोई जिक्र नहीं है।अब देखना यह है कि नवागत चिकित्सा अधीक्षक अस्पताल परिसर की सेवाओं को वर्तमान में तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सर्वेश से बेहतर बनाएंगे या नहीं!