दिल्ली पब्लिक स्कूल में स्कॉलर बैज सेरिमनी हुआ,रंगारंग कार्यक्रम,मेधावी बच्चे पुरस्कृत किए

WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.38.35 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में स्कॉलर बैज सेरिमनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरप्रीत सिंह , फाउंडर प्रिंसिपल चारुल अग्रवाल के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इसके बाद कार्यक्रम में बच्चों की शैक्षणिक व सांस्कृतिक उत्कृष्टता के आधार पर ओवरऑल टॉपर्स, सब्जेक्ट टॉपर्स तथा इंप्रूवमेंट छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बहुत से रंगारंग कार्यक्रम गीत,नृत्य,गायन तथा वादन सभी छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए।जिनको बहुत सराहा गया।
इसके बाद विद्यालय के ओवरऑल टॉपर चुने गए छात्र-छात्राओं को टाई लगाकर ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद विषय बार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया।
उत्कृष्टता के आधार पर पिछले तीन वर्षों से निरन्तर टॉपर्स की लिस्ट में आ रहे छात्र-छात्राओं को ब्लू ब्लेजर पहनाकर उनको सम्मानित किया गया
कक्षा 5 के विवान गुगलानी, अविका अग्रवाल,
कक्षा 6 के आरना राठौर , आर्यमन हरी गुप्ता,
कक्षा 7 की नव्या रस्तोगी, लवीजा जुबेर,
कक्षा 9 के अर्जुन अंकित, यशी वर्मा, अथर्व सक्सेना
आदि नौ छात्र छात्राओं को ब्लू ब्लेजर व ट्रॉफी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि हरप्रीत सिंह ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में अब्बल आना मेधावियों की शान है इस शान को सम्मान स्वरूप हर्ष के साथ मनाना चाहिए तथा सभी छात्र-छात्राओं को इन मेधावियों से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा जीत का परचम सभी को लहराना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने कहा की डी.पी.एस बच्चों के पक्ष में बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है जो प्रशंसनीय है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सामंतों ने कहा की अच्छे अंक लाना मेधावियों की लिस्ट में आना हर बच्चे का सपना होता है जो की पूर्ण होना चाहिए, परंतु यह पूर्ण तब होगा जब आप निराशा का त्याग करके शिक्षा जगत में कठिन परिश्रम करेंगे जिस परिश्रम में हम, हमारा विद्यालय पूर्ण रूप से आपके साथ है।
इसी के साथ उन्होंने सभी अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज जिन्हें सम्मानित किया जा रहा है उनके सम्मान में अभिभावकों का सम्मान भी निहित है।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र छात्रा द्वारा किया गया।
समस्त कार्यक्रम एक्टिविटी इंचार्ज अंशी सोना, तथा ध्रुव सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights