बूथ स्तर तक सक्रियता और नियमित बैठकें ही भाजपा की असली ताकत :- राजीव कुमार गुप्ता

WhatsApp Image 2026-05-02 at 5.01.44 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यसमिति व प्रस्तावित जिला प्रशिक्षण वर्ग के निमित्त आयोजित बैठक को एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया।एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की मूल ताकत को और मजबूत करने का माध्यम है। यह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण की गंभीर प्रक्रिया है। प्रशिक्षण के माध्यम से अनुशासित कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्र तथा समाज के लिए समर्पित आदर्श नागरिकों का निर्माण होता है, इसलिए प्रशिक्षण वर्ग को कर्मयोगी कार्यकर्ताओं की जीवंत साधना के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा आज के दौर में कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से स्पष्ट होने के साथ-साथ तकनीकी रूप से भी सक्षम होना जरूरी है। सोशल मीडिया, आईटी और डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करते हुए संगठन की बात को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। साथ ही व्यवहारिक कौशल, अनुशासन और सक्रियता को भी उतना ही महत्व देना होगा। उन्होंने आगे कहा महीने के प्रथम सप्ताह में जिला कार्यसमिति की बैठक, द्वितीय सप्ताह में मंडल कार्य समिति की बैठक, तृतीय सप्ताह में शक्ति केंद्र की बैठक और चतुर्थ सप्ताह में बूथ स्तर की बैठक आयोजित की जाएंगी।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा यह जिला प्रशिक्षण लगभग 30 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण होगा, जिसमें सभी प्रतिभागियों का रात्रि प्रवास अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर संवाद, समन्वय और अनुशासन विकसित हो सके। उन्होंने कहा जिला प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने आगे कहा प्रशिक्षण केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं है, बल्कि यह एक सतत साधना है, जिसके माध्यम से कार्यकर्ता के विचार, व्यवहार और कार्यशैली का विकास होता है। वैचारिक रूप से सुदृढ़, व्यवहार में विनम्र और कार्य में परिश्रमी नेतृत्व तैयार करना ही इसका उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि संगठन की कार्यप्रणाली का आधार ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ का विचार है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की प्रेरणा देता है। जब प्रत्येक कार्यकर्ता विचार से दृढ़ और व्यवहार से संयमित होगा, तभी संगठन की शक्ति का प्रभावी विस्तार संभव होगा।मंच का संचालन जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत ने किया।इस अवसर पर चेयरमैन उसावां प्रियंका चौहान, चेयरमैन गुलड़िया तारा देवी, चेयरमैन मुड़िया अनुपम पाठक, चैयरमैन जगदीश लोनिया, चैयरमैन रुदायन सीमा चौधरी, ब्लॉक प्रमुख समरैर श्रद्धा सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख उझानी शिशुपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख कादरचौक वीरेंद्र राजपूत, ब्लॉक प्रमुख आसफपुर ओम कृष्ण सागर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनेकपाल सिंह, सुभाष चंद्र गुप्ता, अमित पाठक, के.सी शाक्य, दिनेश कुमार सिंह आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights