बदायूँ की शेखूपुर विधानसभा में गरजा सपा का P D A अभियान, पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया व्यापक जनसंपर्क

WhatsApp Image 2026-05-02 at 3.59.28 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के स्टार प्रचारक एवं राष्ट्रीय सचिव, पूर्व मंत्री आबिद रज़ा द्वारा शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में P D A (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में उन्होंने ग्राम नौली फतुहाबाद, हरेंडी, सरेली पुख्ता, असमाया रफ्तपुर, भुंडी, मस्जिद नगला, मुबारकपुर और ललोमई सहित कई गांवों में जनसभाएं कर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया।जनसभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज किसान, मजदूर और गरीब वर्ग महंगाई की मार से त्रस्त है। सरकार सिर्फ दिखावटी काम कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर विकास नदारद है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि आम आदमी के लिए बड़ी समस्या बन गई है।ग्रामीणों ने खोली विकास की पोलसभा के दौरान ग्रामीणों ने भी क्षेत्रीय समस्याओं को खुलकर रखा। उनका कहना था कि वर्ष 2022 के बाद से शेखूपुर विधानसभा में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सड़कों की हालत जर्जर है और शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार नहीं दिख रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक ने विकास के नाम पर केवल यात्री शेड और हाईमास्ट लाइट लगवाई हैं।2027 के लिए किया भरोसाआबिद रज़ा ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शेखूपुर विधानसभा में व्यापक विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज सपा सरकार के कार्यकाल को याद कर रही है और बदलाव चाहती है।एकजुट होकर P D A मजबूत करने की अपीलअपने संबोधन में उन्होंने लोगों से P D A को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि सभी वर्गों को एकजुट होकर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने सामाजिक सौहार्द पर जोर देते हुए कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारा बनाए रखें और आपसी प्रेम से रहें।चुनाव लड़ने का मिला प्रस्तावजनसभाओं के दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में आबिद रज़ा से शेखूपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की मांग की और वर्तमान विधायक के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।इस दौरान सुनील यादव, राजवीर यादव, अरुण यादव, महेंद्र पाली, पुष्पेंद्र यादव, उमेश पाली, हर्षित यादव, देवेंद्र यादव, ओमवीर यादव, देवेंद्र मिश्रा, मुकेश यादव, फकुरदीन, शेर अली, गुमरान, खालिद, फरमान, यासीन, इरफान, नवी हसन, शमशाद अंसारी, अशफाक अली, छुट्टन, शकील समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights