बरेली। थाना सुभाषनगर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई धाराएं बीएनएस के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल को वादी सचिन कुमार निवासी प्रगतिनगर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सुरभि यादव निवासी बिसोली, बदायूं का नाम प्रकाश में आया। पुलिस टीम ने 1 मई को गन्ना मील क्षेत्र में दबिश देकर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया।जांच में सामने आया कि मृतका गीता यादव के पति भारत सिंह (फौजी) और अभियुक्ता सुरभि यादव के बीच पिछले करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध थे। इस संबंध को लेकर दंपति में विवाद चल रहा था। आरोप है कि दोनों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से गीता यादव की हत्या की साजिश रची।पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि भारत सिंह ने उसे शादी का झांसा देते हुए अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने का वादा किया था। 21 अप्रैल की सुबह भारत सिंह ने बरेली जाकर गीता यादव की हत्या कर दी और इसकी जानकारी फोन पर दी।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल लख्मी चंद एवं महिला कांस्टेबल राखी शामिल रहे।