ट्रेन में मौलाना तौसीफ रज़ा मजाहरी की हत्या का विरोध, एआईएमआईएम ने कार्रवाई की मांग की

WhatsApp Image 2026-05-02 at 3.47.19 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ट्रेन में कथित मारपीट के बाद मौलाना तौसीफ रज़ा मजाहरी की हत्या के विरोध में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर रेल मंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी ने किया।ज्ञापन में बताया गया कि बिहार के किशनगंज निवासी मौलाना तौसीफ रज़ा मजाहरी 26 अप्रैल को ट्रेन संख्या 04314 से बरेली जंक्शन से सीवान की ओर यात्रा कर रहे थे। आरोप है कि यात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके साथ मारपीट की, जो बाद में हिंसक घटना में बदल गई। घटना के बाद उनका शव रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
एआईएमआईएम नेताओं ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और बढ़ती भीड़ हिंसा की प्रवृत्ति पर तत्काल नियंत्रण आवश्यक है।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय व समयबद्ध जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर व उदाहरणात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही ट्रेनों में आरपीएफ की संख्या बढ़ाने, सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जवाबदेही तंत्र विकसित करने की मांग की गई।कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा इस प्रकार की घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं। दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights