हाइटेंशन लाइन का करंट घरों में उतरा, छात्र सहित दो की मौत, महिला की हालत गंभीर

WhatsApp Image 2026-05-02 at 3.46.27 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव सूदनपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। हाइटेंशन लाइन का करंट घरों में आने से एक छात्र सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है।
परिवार के आर.पी. सिंह ने बताया कि गांव सूदन पुर निवासी 17 वर्षीय सुभाष पुत्र उधल सिंह , जो कक्षा 10 का छात्र था और अलीगंज स्थित सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज में पढ़ता था, सोमवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकल रहा था। तभी दरवाजे के पास अचानक 11 हजार वोल्ट की लाइन का करंट घर में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया शरीर से आग निकले लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।बेटे को बचाने दौड़ी उसकी मां सुनीता देवी भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।इसी दौरान पास में रहने वाले 24 वर्षीय कुंवरपाल पुत्र वेदराम , जो विकलांग थे और दर्जी का काम करते थे, चारपाई से उठकर जमीन पर पैर रखते ही करंट की चपेट में आ गए शरीर से आग निकलने लगी और मौके पर ही उनकी भी मौत हो गई।घटना के दौरान पास के एक घर में चार्ज हो रहे ई-रिक्शा में भी आग लग गई और कई घरों के बिजली उपकरण व बल्ब जल गए। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी एक बार 11 हजार वोल्ट की लाइन घरों में आ चुकी थी, लेकिन उस समय केवल सामान का नुकसान हुआ था। इस बार लापरवाही के कारण दो लोगों की जान चली गई और एक महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है सुबह बिजली विभाग को फोन पर कई बार शिकायत करने के बाद भी कई घंटे लाइन को ठीक करने नहीं। बिजली विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights