बरेली ।सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज आँवला की 12वीं कक्षा की मेधावी छात्रा द्वारा प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के निर्देश पर समाजवादी व्यापार सभा, बरेली के जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा व महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता द्वारा मेधावी बिटिया का स्वागत सम्मान कर हौसला अफजाई की।इस कड़ी में समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष छात्रा के सरदार नगर स्थित घर पहुंचें तथा गुलदस्ता व अंगवस्त्र पहनाकर कर तथा मिठाई ख़िला कर अभिनन्दन किया।इस मौके पर व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा समाजवादी पार्टी होनहार बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना करती है तथा आगे की पढ़ाई आदि हेतु हर सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाती है।इस अवसर पर होनहार बिटिया के पिता मोहन लाल को मिठाई खिलाकर उन्हें भी बिटिया की इस उपलब्धि पर बधाई दी।