बदायूँ। डॉ सुशील गुप्ता के रजी चौक स्थित आवास पर अखिल भारतीय सनातन बोर्ड मठ मंदिर विभाग की आयोजन समिति की बैठक का आयोजन किया गयामठ मंदिर विभाग प्रमुख अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि 03 मई को शाम 3:30 से पथिक चौक निकट विरुआवाड़ी मंदिर के गीता भवन हॉल में एक जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम “धर्म समागम” का आयोजन किया जा रहा हैइस कार्यक्रम में नगर बदायूं व तहसील क्षेत्रों के सभी मंदिरों के पुजारी/महंतों,विभिन्न मठों और दरबारों के महंतों और सेवादारों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है,धर्म उत्थान और मंदिरों से जुड़ी समस्याओं पर होगी खुलकर चर्चा ,सनातन धर्म पर होते आक्रमणों का दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब,कार्यकारिणी प्रमुख उपेंद्र उपाध्याय जी ने बताया कि नगर के हर वार्ड में धर्म रक्षको की नियुक्ति की जाएगी,जिससे मंदिरों के संबंध किसी भी समस्या पर तुरंत कार्रवाई हो सकेगी,प्रवक्ता सत्यनारायण गुप्ता ने बताया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मंदिरों और समाज के मध्य दूरियों को कैसे कम किया जाये, निकाला जाएगा चर्चा से हलआयोजन समिति बैठक में राकेश गुलाटी ,डॉ अमर सिंह, राकेश साहू, डॉ सुशील गुप्ता, चंद्रदेव वर्मा, रचना शंखधार, मणि भदोरिया, दीपक रस्तोगी,नंद किशोर आदि उपस्थित रहे