भाकियूं ने राष्ट्रीय आह्वान पर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की,किसानों के मुद्दे जोरशोर से उठाए

WhatsApp Image 2026-04-30 at 3.33.38 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय आवाहन पर हर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया।मालवीय आवास गृह पर सुबह से ही हरी टोपी धारी एकत्र हुए सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल को ज्ञापन सोपा गया ।भारतीय किसान यूनियन मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा सरकार खत्म करना चाहती है किसानों को फार्मर रजिस्ट्री तथा इंतखाब खतौनी पर खाद मिलेगा ऐसी पाबंदियां लगाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है ।मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने कहा शहरीकरण में विद्युत एयर कंडीशन और बड़े लोगों के लिए गर्मी से राहत के लिए आपूर्ति हो रही है। किसानों को नहीं मिल रही है 2 घंटे भी विद्युत। करोड़ों रुपए की फसले धराशाई हो गई हैं ।
इस अवसर पर सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा आखिर अन्नदाता किया करें सरकार की नीति किसान विरोधी तैयार करके तुरंत लागू कर दी जाती हैं और किसानों की समस्या पर हम बरसों तक लड़ते रहते हैं परंतु कोई नहीं सुनता वृद्धा पेंशन पर जिस तरह उनकी आय पर बनती है आखिर सांसद और मंत्रियों की आय क्यों नहीं देखी जाती लाचार मजबूर मजदूर किसानों पर नियम और कानून थोपे जाते हैं इस तरह काम चलने वाला नहीं ।मंडल सचिव विनोद बाबू सक्सेना ने कहा किसानों की आवाज को नहीं सुना गया तो फिर हम प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए तैयारी के लिए हाई कमान का निर्देश प्राप्त हो चुका है इस अवसर पर सदर तहसील उपाध्यक्ष कैसर अली सलारपुर ब्लाक अध्यक्ष पप्पू सैफी बृजपाल प्रजापति जिला प्रचार मंत्री कल्नन मियां तस्लीम गाज़ी भंवर पाल सिंह भगवान दास वाल्मीकि सुनील कुमार नरेंद्र यादव समसुद्दीन गाजी शिवदयाल सागर आदि लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights