ऑनलाइन ट्रेडिंग पर रोक, बीमा व ब्याज दर घटाने की मांग : कंछल

WhatsApp Image 2026-04-30 at 3.32.49 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने चौपला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए सरकार से जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के कारण खुदरा व्यापार पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।कंछल ने बताया कि संगठन के निरंतर प्रयासों से प्रदेश में 18 हजार से अधिक इकाइयां सक्रिय हैं और 110 जनपदों में व्यापार मंडल कार्य कर रहा है। 21 महानगरों वाले जनपदों में करीब 6500 इकाइयां तथा शेष 83 जनपदों में 11 से 12 हजार इकाइयां सक्रिय हैं। संगठन की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि छोटे-छोटे बाजारों और चौराहों तक में व्यापार मंडल गठित हो चुके हैं।उन्होंने कहा कि देशभर में लगभग 7 करोड़ व्यापारी और इतने ही कर्मचारी मिलकर करीब 70 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं तथा सरकार को अरबों रुपये का कर दे रहे हैं। इसके बावजूद व्यापारियों की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।प्रांतीय अध्यक्ष ने मांग की कि जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा सरकारी कर्मचारियों की तरह लागू किया जाए और दुकानों में आग लगने की स्थिति में बीमा कवर दिया जाए। साथ ही सरकार द्वारा वसूले जाने वाले ब्याज को 18 प्रतिशत से घटाकर 9 प्रतिशत किया जाए।इसके अलावा उन्होंने विद्युत व गृहकर की वाणिज्यिक दरों को आवासीय दरों के बराबर करने, एक दुकान-एक लाइसेंस व्यवस्था लागू करने, जीएसटी व्यापारियों को यात्रा में छूट देने और विभिन्न करों में राहत प्रदान करने की भी मांग उठाई। लगातार हो रही बिजली कटौती और चाइनीज स्मार्ट मीटर से व्यापारी परेशान है। इन्हीं मांगो को लेकर प्रेस वार्ता की है।प्रेसवार्ता में शोभित सक्सेना, अमरजीत सिंह बख्शी , देवेंद्र जोशी , आशु बेग , राजा सेठी , हरीश अरोरा , प्रवेश उपाध्याय, जतिन अरोरा , कुलवंत सिंह , मनोज अरोरा आदि मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights