बदायूँ। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में श्रमिक दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को श्रम के महत्व एवं श्रमिकों के योगदान के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विद्यालय में कार्यरत सभी श्रमिकों के कार्यों की सराहना की गई तथा उन्हें गुलाब का फूल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि किसी भी संस्था की सफलता में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को श्रमिकों के प्रति सम्मान, सहयोग एवं कृतज्ञता का भाव बनाए रखने का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य दीपक त्यागी उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।