10 हजार रुपये रिश्वत लेते चकबंदी कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-30 at 1.43.52 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील फरीदपुर में तैनात चकबंदी कानूनगो कमल सुधीर शुक्ला को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से शाहजहांपुर का निवासी है और वर्तमान में फरीदपुर तहसील में चकबन्दीकर्ता के पद पर कार्यरत था।भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अनुसार शिकायतकर्ता राजीव निवासी ग्राम खजुरिया, थाना फतेहगंज पूर्वी ने आरोप लगाया था कि उसकी जमीन की नाप-तौल कराने के एवज में कमल सुधीर शुक्ला ने 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर टीम ने तत्काल ट्रैप की योजना बनाई।बुधवार शाम 5:22 बजे प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने फतेहगंज पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग, बिलपुर रेलवे स्टेशन के पास आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली बरेली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। संगठन ने आम जनता से अपील की है कि रिश्वतखोरी से संबंधित शिकायत सीधे भ्रष्टाचार निवारण संगठन को दें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights