पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने दो वार्डों में 18 लाख से बनी सीसी नालियों का किया उद्घाटन

WhatsApp Image 2026-04-30 at 12.45.06 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का कार्य लगातार जारी है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने दो वार्डों में लगभग 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने पालिकाध्यक्ष के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड संख्या एक में फीता काटकर की गई। यहां अब्दुल हसन के मकान से फकरूद्धीन के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य कराया गया है, जिसकी लागत लगभग 5 लाख 76 हजार तथा इसके इसी वार्ड में कई अन्य गलियों में भी विकास कार्य संपन्न किए गए हैं, जिनमें मकबूल से रहीस खां, मुन्ने से कदीर, निजाम से दिलशाद, दिलशाद से याकूब तथा बाबर से आसिफ तक सीसी रोड व नाली निर्माण शामिल है। इन कार्यों पर करीब 3 लाख 89 हजार रुपये की लागत आई ।इसके बाद पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा वार्ड संख्या नौ के मोहल्ला जालन्धरी सराय पहुंचीं, जहां नाईयों वाली गली में इकबाल के मकान से तक उल्ला होते हुए मुस्तफा के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। इस निर्माण कार्य पर 8 लाख 8 हजार रुपये खर्च किए गए। इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को जलभराव, कीचड़ और टूटी-फूटी सड़कों की समस्या से काफी हद तक राहत मिली है।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि शहर का कोई भी इलाका मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सीसी सड़क और नालियों का निर्माण न केवल आवागमन को सुगम बनाता है, बल्कि स्वच्छता व्यवस्था को भी बेहतर करता है। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए यह कार्य अत्यंत आवश्यक है। कहा कि पालिका की प्राथमिकता साफ-सफाई, जल निकासी और बेहतर सड़क व्यवस्था को सुनिश्चित करना है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है और आने वाले समय में और भी वार्डों में इसी तरह के विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इन सुविधाओं का सही उपयोग करें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष का स्वागत फूल-मालाओं से किया और उनके प्रयासों की सराहना की।महिलाओं ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी। युवाओं ने भी इस पहल को सकारात्मक बताते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए इस तरह के कार्य बहुत जरूरी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अन्य सुविधाओं जैसे स्ट्रीट लाइट, पार्क और जल आपूर्ति व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा।इस मौके पर सभासद रवि, सभासद अनवर अन्सारी, नूर मोहम्मद, असलम सैफी, तस्लीम भाई, फिरोज अहमद, इसतियाक, इरशाद, तारा, मास्टर जंगी, रहीस, गुडडू, इकबाल, मुस्तफा, अनवर, फारुख, जमील, डॉ. मोहम्मद अहमद, अनीस, शरीफ, अशरफ, नसीम अली, गुडडू, बब्लू, यासीन, भूरे, फरवरूददीन, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लिपिक नवैद इकबाल गनी आदि सहित अन्य लोग शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights