डीपॉल स्कूल का ISC 12वीं का रिजल्ट घोषित, अनामिका 98.25% अंक के साथ मण्डल टॉपर बनी

WhatsApp Image 2026-04-30 at 4.45.24 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद के एकमात्र प्रतिष्ठित डी पॉल स्कूल का ISC (कक्षा 12) परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद शानदार रहा। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की और स्कूल का कुल परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।इस वर्ष परीक्षा में अनामिका ने 98.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता ने न केवल स्कूल बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। अनामिका की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है।दूसरे स्थान पर गरिमा सिंह रहीं, जिन्होंने 95.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं तीसरे स्थान पर जतिन कुमार ने 93.75 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा रश्मि शर्मा ने 93 प्रतिशत, रिधि सक्सेना ने 91.25 प्रतिशत और मृदुला व ध्रुव साहू ने 90.75-90.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।अन्य सफल छात्रों में इशिका प्रकाश (90%), रिद्धि सप्रा (89.5%), कृष्णा (88%) और विशाखा (87.75%) शामिल हैं, जिन्होंने भी अच्छे अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया। इस वर्ष परिणाम में छात्राओं का दबदबा साफ देखने को मिला, जहां टॉप रैंकिंग में बेटियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अजिन पाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि डी पॉल स्कूल हमेशा से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी इसी तरह बेहतर परिणाम देने का प्रयास जारी रहेगा। उंन्होने कहा जल्द ही कार्यक्रम आयोजित कर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।विद्यालय में परिणाम घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर इस सफलता का जश्न मनाते नजर आए। टॉप करने वाले छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए स्कूल ने हमेशा बेहतर माहौल प्रदान किया है। इस शानदार परिणाम ने एक बार फिर डी पॉल स्कूल को जिले के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शामिल कर दिया है।कुल मिलाकर, डी पॉल स्कूल का इस वर्ष का ISC 12वीं परीक्षा परिणाम न केवल छात्रों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे बदायूं जनपद के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि साबित हुआ है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights