डी पॉल स्कूल का ICSE रिजल्ट घोषित, हाईस्कूल में हुमाम आफताब 98% अंक के साथ जिला टॉपर बने

WhatsApp Image 2026-04-30 at 4.45.25 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद के एकमात्र प्रतिष्ठित डी पॉल स्कूल का ICSE परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद शानदार रहा। विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। परीक्षा में हुमाम आफताब ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और टॉपर बने।दूसरे स्थान पर सारांश साहू ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि तीसरे स्थान पर हूरिया खान ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। चौथे स्थान पर काव्या असवाल (95.6%) और पांचवें स्थान पर विधान गुप्ता (94.2%) रहे।इसी क्रम में नियति दीक्षित और पूर्वी सक्सेना ने 93-93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से छठा स्थान हासिल किया। विराज शर्मा (92.8%), प्रत्याक्ष राठौर (92.6%) और सक्षम पटेल (92.6%) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में जगह बनाई। वहीं छवि गौर ने 92.2 प्रतिशत और वैभव साहू ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


स्कूल के प्रधानाचार्य फादर अजीन पाल ने छात्रों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का नतीजा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
रिजल्ट घोषित होते ही छात्रों और उनके अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उंन्होने कहा जल्द एक सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विद्यालय का बढ़ा गौरवडी पॉल स्कूल का यह उत्कृष्ट परिणाम न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे बदायूं जिले के लिए भी गर्व की बात है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights