नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-29 at 7.08.30 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना शीशगढ़ पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वादिनी की लिखित तहरीर पर थाना शीशगढ़ में पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि ग्राम कनकपुरी निवासी सचिन पुत्र थान सिंह राठौर ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया।
29 अप्रैल को उपनिरीक्षक रियाजुद्दीन एवं कांस्टेबल पंकज कुमार ने मुखबिर की सूचना पर बस अड्डे से अभियुक्त सचिन (21) को गिरफ्तार किया। वह कहीं जाने की फिराक में खड़ा था। पुलिस ने उसे मौके से पकड़ लिया।
पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त व पीड़िता के घर पास-पास होने के कारण दोनों परिवारों का आना-जाना था। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई। अभियुक्त अशिक्षित बताया गया है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। कार्रवाई में निरीक्षक राजकुमार एवं उपनिरीक्षक अमर सिंह भी शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights