बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में वर्तमान सत्र की वार्षिक विभागीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत राजनीति विज्ञान परिषद के द्वारा “विधायिका में महिला आरक्षण: पक्ष विपक्ष की राजनीति” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए अंतिम सेमेस्टर के छात्र आदित्य चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय आन्दोलन एवं भारतीय संविधान पर क्विज़ प्रतियोगिता भी कराई गई इसमें बीए चतुर्थ सेमेस्टर के धीरज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपप्राचार्य डॉ अनिल कुमार द्वारा सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान निखिल सिंह चौहान को मिला। तीसरे स्थान पर शगुन शर्मा रहीं। जबकि क्विज़ में दूसरा स्थान आदित्य चौहान को मिला। तीसरे स्थान पर विकास रहे। निर्णायक की भूमिका डॉ सतीश सिंह यादव एवं डॉ संजय कुमार ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सिर्फ राजनीति के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि विविध क्षेत्रों में भी आरक्षण की आवश्यकता है जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष सहित सभी राजनीतिक दलों द्वारा बिना वोट बैंक की चिंता किए इमानदारी से प्रयास होना चाहिए । राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दिलीप कुमार वर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 का समुचित अध्ययन किए बिना ही उसे सतही राजनीति का शिकार बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने कहा कि जातिवाद के कारण नारी शक्ति की योग्यता का राजनीति में सदपयोग नहीं हो पा रहा है। अपनी जाति और धर्म के प्रति जनता का भावनात्मक लगाव ही नारी सशक्तिकरण में बाधक है। राजनीति विज्ञान परिषद के संयोजक डॉ दिलीप कुमार वर्मा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ रवींद्र सिंह यादव, डॉ प्रेमचंद चौधरी, शिफा, शीतल, अदीबा आदि उपस्थित थे।