स्पेशल खिलाड़ियों का सपा कार्यालय में सम्मान, सपा सरकार आने पर रोजगार का वादा
बरेली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बरेली का नाम रोशन करने वाले स्पेशल खिलाड़ियों का समाजवादी पार्टी कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की, जबकि महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की विशेष उपस्थिति रही। खिलाड़ियों को फूल-मालाएं, शॉल, प्रतीक चिन्ह और बैग भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान मलेशिया में एशियाई एथलीट चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता रिदम शर्मा का जन्मदिन भी मनाया गया। केक काटकर सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का खेल और खिलाड़ियों से गहरा संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर प्रतिभाशाली और स्पेशल खिलाड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार के अवसर दिलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ी अपने हौसले और मेहनत से समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं।महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि 2027 में सपा सरकार आने पर खिलाड़ियों के हितों के लिए विशेष कार्य किए जाएंगे।कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव सक्सेना ने खिलाड़ियों के लिए नए स्पोर्ट्स शूज हेतु धनराशि कोच अजय कश्यप को भेंट की। वहीं डॉ. जीराज यादव, राकेश गुप्ता सहित कई नेताओं ने खिलाड़ियों को बैग, शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सहयोग प्रदान किया। समारोह में कई खिलाड़ी, कोच और पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव सक्सेना, प्रमोद बिष्ट,महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव व सिम्पल कन्नौजिया, रविन्द्र यादव, अशोक यादव, हरी शंकर यादव, हैदर अली, प्रमोद यादव एड, नाजिम कुरैशी, राकेश गुप्ता, मोहित सक्सेना, ब्रजेश सविता,टी रणवीर जाटव, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, राजेश यादव, अमित गिहार, प्रमोद अग्रवाल, मोहसिन खान, भानू प्रताप सिंह, अशोक यादव समाजवादी, वरुण गिहार, बिशन मौर्या, सुमित यादव, गंगा सिंह यादव, मो. अफ़सान, रेहान अंसारी, डॉक्टर चाँद आदि प्रमुख पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।















































































