शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज शाहजहाँपुर का एम.एस-सी. रसायन विज्ञान प्रथम व तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि तृतीय सेमेस्टर में आकांक्षा यादव ने 8.31एसजीपीए (सेमेस्टर ग्रेड पॉइंट एवरेज) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, हर्ष मिश्रा ने 8.08 एसजीपीए के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से 7.62 एसजीपीए के साथ पारुल व अंशिका रस्तोगी रहीं। प्रथम सेमेस्टर में हिमांशी प्रजापति ने 8.00 एसजीपीए (सेमेस्टर ग्रेड पॉइंट एवरेज) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, दीपिका वर्मा ने 7.65 एसजीपीए के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से 7.61 एसजीपीए के साथ आरती यादव व अनमोल पांडेय रहे। इस अवसर पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता परमपूज्य स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी, स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राकेश कुमार आज़ाद, उपप्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुराग अग्रवाल, डॉ संदीप दीक्षित, चंदन गोस्वामी, अमित कुमार सहित सभी शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई और आशीर्वाद दिया।