बरेली। तहसील नवाबगंज की प्रभारी उप जिलाधिकारी निधि शुक्ला ने ग्राम सतुईया कला में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक मशीन को जब्त कराया।प्रभारी उप जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचीं, जहां खनन कार्य जारी था। मौके पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक मशीन खनन में लगी मिली, जिन्हें तत्काल कब्जे में लेकर थाना नवाबगंज की सुपुर्दगी में दे दिया गया।कार्रवाई के दौरान खनन में संलिप्त लोग मौके से फरार हो गए। प्रशासन द्वारा उनकी पहचान कराई जा रही है। उप जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।