30 अप्रैल को बरेली में राज्यपाल करेंगी लखनऊ पब्लिक स्कूल का उद्घाटन

WhatsApp Image 2026-04-29 at 3.36.51 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस अपनी 16वीं नई शाखा का शुभारंभ आज 30 अप्रैल को बरेली में करने जा रहा है। सेक्टर-3, रामगंगानगर आवासीय योजना स्थित नवनिर्मित लखनऊ पब्लिक स्कूल, बरेली शाखा का उद्घाटन अपराह्न 4 बजे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, सांसद नीरज मौर्य, महापौर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह, जदयू प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल तथा पूर्व एमएलसी कांति सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस की स्थापना वर्ष 1983 में शिक्षाविद् डॉ. एस.पी. सिंह पटेल द्वारा की गई थी। संस्थान आज उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अपनी 16 शाखाओं के साथ शिक्षा, अनुशासन और नवाचार का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यूपी बोर्ड में 11 बार शीर्ष स्थान प्राप्त करने के साथ संस्थान ने अनेक आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, पीसीएस और अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में चयनित छात्र दिए हैं।विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग, रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब, समृद्ध पुस्तकालय, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण और शैक्षिक भ्रमण की सुविधा भी दी जाती है।संस्थान प्रबंधन का कहना है कि बरेली शाखा क्षेत्र में गुणवत्ता आधारित शिक्षा का नया मानक स्थापित करेगी और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगी। यह उद्घाटन केवल एक विद्यालय का शुभारंभ नहीं, बल्कि शिक्षा के नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights