बरेली। डिप्थीरिया और टिटनेस जैसी जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, डोहरा रोड स्थित श्री गुलाब राय माॅण्टेसरी स्कूल परिसर में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वास्थ्य विभाग की कुशल चिकित्सक निमिषा उपाध्याय व सहयोगियों की देखरेख में संपन्न हुआ।अभियान के तहत विद्यालय के विभिन्न आयु वर्ग के छात्रों को शामिल किया गया। इसमें कक्षा 1 के बच्चों को DPT-2 बूस्टर, कक्षा 5 व के 10 वर्षीय बच्चों को Td-10, और कक्षा 10 व 11 के 16 वर्षीय किशोरों को Td-16 की खुराक दी गई।टीकाकरण के पश्चात सभी बच्चों को नियमानुसार 30 मिनट तक विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया ताकि किसी भी तत्काल प्रतिक्रिया की स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान की जा सके।इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को पूर्ण सहयोग प्रदान किया और अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य शील सक्सेना और शिक्षकों ने बच्चों को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया।