बरेली । थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव धनेती करकपुर निवासी 28 वर्षीय खेमपाल वर्मा पुत्र देवकीनंदन शादी से वापस घर आ रहा था रास्ता में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें खेमपाल की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।मृतक के पिता देवकी नंदन ने बताया उनका बेटा खेमपाल वर्मा वीवो मोबाइल कंपनी में नोएडा काम करता था इस समय छुट्टी पर आया हुआ था मंगलवार को जिला बदायूं के शेखूपुर शादी में शामिल होने गया था रात में मोटरसाइकिल से वापस घर आते समय थाना भमोरा क्षेत्र के गांव सिरोही के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें खेमपाल वर्मा की घटना स्थल पर मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सुबह लगभग 6:00 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया परिवार वालों को सूचना दी परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे उसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।