बदायूं । जनपद के पूर्व लोकप्रिय जिलाधिकारी व वर्तमान में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने मंगलवार को जनपद के रोडवेज बस स्टैंड का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने आधुनिक बस स्टैंड बनाए जाने के संबंध में जिले के अधिकारियों से जानकारी ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की सहूलियतो का विशेष ध्यान रखा जाए और यही माननीय मुख्यमंत्री जी व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास व सबका विश्वास पर कार्य करती है और यह बात अधिकारियों को स्पष्ट होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुने व उसका गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करे।इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।