​पंजाबी महासभा ने गरीब कन्या की शादी में दिए उपहार और नगदी

WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.36.09 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

​बरेली। “नर सेवा ही नारायण सेवा है” के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए पंजाबी महासभा, बरेली ने अपनी सामाजिक सेवा की यात्रा में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। मंगलवार को श्री बांके बिहारी मंदिर, राजेंद्र नगर के पवित्र प्रांगण में महासभा द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की एक बेटी के विवाह में उपहार और नगदी दी। पंजाबी महासभा के निरंतर प्रयासों का ही फल है कि आज संस्था 92वें विवाह में सहायक बनने का कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्यादान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। यद्यपि धार्मिक विधि-विधान से कन्यादान का सौभाग्य माता-पिता को प्राप्त होता है, परंतु पंजाबी महासभा एक सजग अभिभावक की भूमिका निभाते हुए बेटियों की शादी में आर्थिक और भावनात्मक सहयोग सुनिश्चित करती है। महासभा माध्यम से नववधू को सम्मान स्वरूप गृहस्थी का आवश्यक सामान और नकद धनराशि प्रदान की गई।
इस सेवा कार्य में शहर के प्रबुद्ध जनों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महासभा के अध्यक्ष संजय आनंद और संरक्षक गुलशन आनंद की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महामंत्री देवराज चंडोक, रोमी सेठी, नमित गुलाटी, विशाल मल्होत्रा, अमित अरोरा और तिलक राज दुसेजा ने व्यवस्थाएं संभालीं।
​राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से पार्षद अतुल कपूर, पूर्व पार्षद सोनिया कपूर, सतीश कातिब, सक्सेना जी, भारत भूषण मसीन, संजीव गुलाटी और मंटू सूरी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस पुनीत कार्य की सराहना की। साथ ही, राजीव जुनेजा, चरणजीत सिंह भल्ला, होशियार सिंह और बांके बिहारी मंदिर के पूर्व अध्यक्ष भाटिया जी ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दिया।
संस्था की महिला इकाई ने भी इस आयोजन में भावुक और सक्रिय भूमिका निभाई। सिमी आनंद, महिला युवा आई की अध्यक्ष नेहा साहनी और जूही आनंद ने नववधू को आशीर्वाद देते हुए उपहार भेंट किए। उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि पंजाबी महासभा का यह सेवा रथ बिना रुके समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद के लिए सदैव अग्रसर रहेगा।
​अंत में अध्यक्ष संजय आनंद ने सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज एक और बेटी का घर सम्मानपूर्वक बस रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights