घोसपुर से व्यौर मार्ग के नव निर्माण का हुआ शिलान्यास, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.09.18 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आज सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी द्वारा लोक निर्माण विभाग (PWD) के अंतर्गत घोसपुर से व्यौर तक बनने वाली सड़क के नव निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
घोसपुर से व्यौर तक की यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। मार्ग की खराब स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, विशेषकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती थी। छात्र-छात्राओं, किसानों एवं दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस सड़क की कुल लंबाई लगभग 1.5 किलोमीटर है तथा इसके निर्माण पर लगभग 1 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत आएगी। सड़क निर्माण पूर्ण होने के पश्चात घोसपुर एवं व्यौर के बीच आवागमन सुगम होगा, साथ ही आसपास के गांवों का संपर्क भी बेहतर होगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता जी ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनका दायित्व है और इसी क्रम में इस महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।
इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने वर्षों से लंबित इस मांग को पूरा करने के लिए विधायक जी का आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामचरण पाल,ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल पटेल,पूर्व जिलाध्यक्ष पंचायत सदस्य संदीप लख्हा सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,हरवंश पाल, शीतशु सिंह, पंकज गुप्ता, आदेश शर्मा, सतेंद्र मौर्य,लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights