बरेली। साईनाथ मंडल द्वारा मंगलवार को अनिल शहीद गेट, आलोक नगर स्थित महानगर भाजपा कार्यालय में नारी शक्ति आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में मातृ शक्तियों ने सहभागिता कर महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने नारी शक्ति के संकल्प, साहस और जागरूकता को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं ने पीडीए का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन भी किया और समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की।महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि नारी शक्ति का सशक्तीकरण ही समाज और राष्ट्र की वास्तविक प्रगति का आधार है। जब महिलाएं सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर होंगी, तभी देश सही मायनों में आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर पार्षद अरब सिंह यादव, पार्षद सुधा सक्सेना, महानगर महामंत्री डॉ. आदेश गंगवार, मंडल अध्यक्ष बृजेश प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री कौशिक गंगवार, शेखर वाल्मीकि, अंजू भारद्वाज, नीरू सक्सेना, संजय सक्सेना, राजन वाल्मीकि, दीपक कौशल, पुष्पा बिष्ट, शेफाली सचदेव, अर्जुन रावत, डॉ. शेफालिका, सीमा यादव, नेहा जोशी, मन्ना और शकुंतला सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।