IAS अफसर बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, तीन महिलाएं गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-28 at 4.05.03 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने खुद को IAS अधिकारी बताकर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कूटरचित दस्तावेज, नकदी, मोबाइल, लैपटॉप, चेकबुक और लग्जरी कार बरामद की है।पीड़िता प्रीति लायल निवासी फाइक एन्क्लेव फेस-2 ने 26 अप्रैल को पुलिस को सूचना दी कि वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात शिखा शर्मा से हुई थी। शिखा ने बताया कि उसकी बहन डॉ. विप्रा शर्मा एसडीएम है और पैसे लेकर सरकारी नौकरी लगवाती है। उसने UPSSSC के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। प्रीति ने अपने परिचित आदिल खान, संतोष कुमार और मुशाहिद के साथ मिलकर करीब 11 लाख रुपये नगद और बैंक खातों के माध्यम से आरोपियों को दे दिए।इसके बाद आरोपियों ने आयुक्त एवं सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के नाम से फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेज तैयार कर नियुक्ति पत्र डाक, ईमेल और व्हाट्सएप से भेज दिए। जांच में सभी नियुक्ति पत्र फर्जी निकले। विप्रा शर्मा अपनी कार पर एडीएम एफआर उत्तर प्रदेश सरकार लिखाकर खुद को आई ए एस अधिकारी बताती थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने 27 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर डेंटल कॉलेज रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास से डॉ. विप्रा शर्मा, दीक्षा पाठक और शिखा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 4.50 लाख रुपये नकद, 10 चेकबुक, 4 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 3 पासबुक, फर्जी दस्तावेज और महिंद्रा XUV 700 कार बरामद की कार पर एडीएम एफआर और उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है । साथ ही विभिन्न बैंक खातों में जमा करीब 55 लाख रुपये फ्रीज करने की कार्रवाई की गई हैपछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे 2021-22 से लोगों को सरकारी नौकरी का लालच देकर ठगी कर रही थीं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम मेंप्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह थाना बारादरी, उप निरीक्षक नितिन राणा चौकी प्रभारी कांकरटोला , उप निरीक्षक कुशल पाल चौकी प्रभारी जोगी नवादा , उप निरीक्षक सौरभ तोमर , हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह , महिला हेड कांस्टेबल नीरज देवी , महिला कांस्टेबल मोनी मौजूद थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights