उझानी में विद्युत कटौती के विरोध में भाकियूं का बिजली दफ्तर पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-04-28 at 2.48.26 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। भारतीय किसान यूनियन भानंु के जिला अध्यक्ष अतुल तोमर व सगठन मंत्री अनिल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारियो ने विद्युत उपकेंद्र पर पहुचकर अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में विद्युत विभाग के खिलाफ साकेतिक धरना प्रदर्शन व नारेबाजी की। उन्होने कहा कि किसान की खेत में लगी मक्का की फसल सूख रही है। सिचाई न होने के कारण किसान अपनी फसल की उपज लेने से वाछित रह जायेगा। उन्होने कहा कि जिन किसानो की लाइन को काट दिया गया उन लाइनो को तत्काल जोडने का काम किया जाये। वही भाकियू भानु के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारियो ने विद्युत अधिशासी अभियंता को जिला अध्यक्ष अतुल तोमर व संगठन मंत्री अनिल ठाकुर के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौपा जिसमें विद्युत कटौती को तत्काल खत्म कर ग्रामीण क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति की जाये। जिससे किसान अपनी खेत में खडी फसल की सिचाई कर हरी भरी रख उसकी उपज का बाजिव मूल्य ले सके। हालकि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। किसानो की समस्याओ को सुनकर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने 24 घंटे के अंदर किसानों की जो लाइने काटी गई थी वह पुनः जोड़े जाने का आश्वासन दिया है ।
इस सम्वंध में अधिशासी अभियंता ने कहा कि केद्रीय राज्य मंत्री बीएलवर्मा के के अथक प्रयास से सुल्तानपुर से बडा ट्रांसफार्मर मगवाया गया है।इसके लगते ही नगर व ग्रामीण क्षेत्र की हाई व लो बोल्टेज की समस्या का समाधान हो जायेगा।
इस मौके पर सुरजीत तोमर, कैलाश मौर्य, विकेश ठाकुर, श्रीपाल यादव, हरनेस यादव, नेत्रपाल रामवतार, सिपटट्र सिंह, प्रतीक माहेश्वरी, रजत गुप्ता, हंसराज, राजीव कुमार शर्मा, डॉ. भुवनेश कुमार, मोहित कुमार, जितेंद्र तोमर, योगेंद्र सिह अजीत कुमार सिह, मनोज सोलंकी, सोनू सिह, दुर्वेश गुर्जर सहित तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे!

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights