अखिल भारतीय साहित्य परिषद की नई कार्यकारिणी घोषित, डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा प्रांतीय अध्यक्ष बने
बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत के तत्वावधान में रविवार को शील ग्रुप के सिटी कार्यालय, बरेली में प्रांतीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ब्रज प्रांत के 14 जनपदों से आए प्रांतीय पदाधिकारियों एवं साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ।बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा ने की, जबकि संचालन प्रांतीय संगठन मंत्री निरुपमा अग्रवाल ने किया। प्रथम सत्र में ब्रज प्रांत की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। 31 पदाधिकारियों वाली इस नई कार्यकारिणी का कार्यकाल आगामी तीन वर्षों के लिए निर्धारित किया गयासर्वसम्मति से बरेली के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा को प्रांतीय अध्यक्ष तथा डॉ. शशिबाला राठी को प्रांतीय महामंत्री घोषित किया गया। आगरा के पुरुषोत्तम पाटिल को प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आगरा के अजित कुमार जैन, बरेली के प्रो. एस.पी. मौर्य, मथुरा के रामेन्द्र सिंह ब्रजबासी तथा पीलीभीत के संजय पाण्डेय को दायित्व सौंपा गया। वहीं विकास सारस्वत, डॉ. चन्द्र प्रकाश शर्मा, संतोष मिश्रा तथा निरुपमा अग्रवाल को संयुक्त महामंत्री बनाया गया।प्रांतीय उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. कमलेश वर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, डॉ. विपिन कुमार वार्ष्णेय और संजय मेहरोत्रा को जिम्मेदारी दी गई। रोहित राकेश, प्रो. दौलत राम शर्मा, रामेन्द्र शर्मा ‘रवि’ तथा उमेश त्रिगुणायक को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया।
मीरा चौधरी, मनीषा आहूजा, उदय भान मिश्रा और एस.के. कपूर को संगठन मंत्री बनाया गया। उमेश चन्द्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष, शिव ओम शर्मा और डॉ. हृदेश कुमार को प्रचार मंत्री, जबकि विनोद कुमार और डॉ. अखिलेश कुमार को संचार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
अंजना अंजुम को प्रमुख लोक साहित्य, राजबाला धैर्य को सह प्रमुख लोक साहित्य तथा कुलदीप वर्मा एडवोकेट को मीडिया प्रभारी बनाया गया।द्वितीय सत्र में ‘राष्ट्र साधना के सौ वर्ष’ के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता बरेली कॉलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. एस.पी. मौर्य ने की तथा संचालन डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा ने किया।काव्य गोष्ठी में देशभक्ति और राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत रचनाओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रो. अजित कुमार जैन, रामेन्द्र सिंह ब्रजबासी, विकास सारस्वत, अशोक कुमार सारस्वत, गंगाराम पाल, एस.पी. मौर्य, विमलेश चन्द्र दीक्षित और डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा सहित अनेक कवियों ने अपनी रचनाओं से खूब वाहवाही लूटी।कार्यक्रम का आयोजन प्रांतीय महामंत्री डॉ. शशिबाला राठी द्वारा किया गया। आयोजन में प्रदीप शर्मा, यशपाल, विकास अग्रवाल, मोहित और शैलेन्द्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।















































































