बरेली:सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक राकेश मिश्र के निर्देशन व डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ के प्रोत्साहन पर अलखनाथ डिवीजन द्वारा जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत छठवें दिवस सी. पी. आर. का प्रशिक्षण श्री अग्रसेन पब्लिक स्कूल चाहवाई पर वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर व डिवीजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालय के छात्र-छात्राओं व विद्यालय की अध्यापिकाओं को दिया गया। अन्जय अग्रवाल ने बताया कि सी. पी. आर. अचानक से हुए बेहोश व्यक्तियों को दिया जाता है।जिसकी सांस न चल रही हो उसको सी. पी. आर. देकर बचाया जा सकता है। प्रशिक्षण में श्री अग्रसेन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या रचना सक्सेना डिविजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल, आई. सी. ओ. नीतू द्विवेदी, पोस्ट वार्डन रिजर्व पवन कालरा, डिप्टी पोस्ट वार्डन समी अहमद, विद्यालय की अध्यापिकायें शालिनी शर्मा, रजनी सक्सेना, सविता शर्मा, ममता सक्सेना, निकिता शर्मा, मेघा सक्सेना, छवि चौधरी, शोभा वर्मा अमिता शाय, राधा सक्सेना व अक्षरा सिंह के साथ साथ सैक्टर वार्डन शंकर लाल शर्मा, विशाल अवस्थी, अमन सूर्यवंशी, आशीष दिवाकर रचित मिश्रा, राजीव रस्तोगी आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्त में डिवीजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल ने विद्यालय प्रबंधन व उपस्थित सभी सहयोगी वार्डनों को धन्यवाद ज्ञापित किया।