बरेली । विश्वनाथ पुरम कॉलोनी निवासी एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बिटिया की 26 अप्रैल को बारात आने के मंगल गीत गाए जा रहे थे लेकिन बेटी का पिता गरीबी के दंश के चलते बहुत से जरुरी रीत रिवाजों को कम करने के साथ बारात आने पर स्वागत सत्कार की कमी की आशंकाओं में अपने मन में भारी बोझ लिए उदास थे।इसकी जानकारी कायस्थ सेना कल्याण परिवार के प्रदेश महासचिव श्यामदीप सक्सेना एडवोकेट को मिलने पर संरक्षक संजीव सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रधान एडवोकेट ने जिलाध्यक्ष आलोक सक्सेना के साथ मिलकर बिटिया की शादी में मानव सेवा के लिए समर्पित और सक्षम सदस्यों से मददगार बनने की अपील की,जिस पर कायस्थ सेना कल्याण परिवार के संरक्षक संजीव कुमार सक्सेना प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रधान एडवोकेट प्रदेश महासचिव श्यामदीप सक्सेना एडवोकेट के नेतृत्व में आज कायस्थ सेना कल्याण परिवार के पदाधिकारियों /सदस्यों द्वारा आज बिटिया की शादी पर उनके घर जाकर 21 हजार नकद ,32 इंच एलईडी टीवी , ट्रॉली बैग, साड़िया, कपड़े , बेडशीट्स, गिफ्ट दिए गये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आलोक कुमार सक्सेना, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव,प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अजय सक्सेना, महानगर अध्यक्ष अमित सक्सेना मिट्टू, प्रदीप सक्सेना ,मुकेश सक्सेना,अमित आनंद,सुधीर मोहन,राजीव सक्सेना, अभिषेक सक्सेना,प्रदीप सक्सेना , सुनील सक्सेना (बागेश्वरी स्कूल)अभिषेक नाथ सक्सेना, पूजा सक्सेना, अरविंद सक्सेना आर्यन प्रधान ,उपलक्ष्य दीप सक्सेना आदि ने उक्त परिवार को सामूहिक सहयोग राशि और उपहार देकर उनकी खुशियों को बांटकर मानवता की मिशाल पेश की है।