बरेली। तथ्य फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिनी मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन का रविवार को माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में समापन हुआ। अंतिम दिन विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया और समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार रखे।प्रतिभागियों ने कूटनीति, नेतृत्व क्षमता तथा तर्कशक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तीनों दिन विभिन्न समितियों में गंभीर विचार-विमर्श, नीति निर्माण और समाधान प्रस्तुत किए गए। एआईपीपीएम समिति में डीपीएस, रुद्रपुर के काव्यांश चंदोला को बेस्ट डेलीगेट चुना। डीपीएस बरेली के मानविक गुप्ता और जीआरएम केसृजन अग्रवाल ने भी प्रशंसा प्राप्त की। यूएनएससी समिति में डीपीएस की अन्वी श्रीवास्तव को बेस्ट डेलीगेट चुना गया। माधवराव सिंधियापब्लिक स्कूल के सुमित भट्ट, विवान कन्नौजिया, देव अग्रवाल, हार्टमैन केविदिता पसरीचा और आर्मी पब्लिक स्कूल के शुभ भाटिया ने भी बेहतरीन प्रस्तुति देकर तारीफ बटोरी।यूएनसीएसडब्लू समिति में डीपीएस की वेदांशी पाहवा को श्रेष्ठ प्रतिनिधि चुना गया। चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल की ऐशा त्यागी, राधा माधव स्कूल के कवि पटेल , माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल की त्रिशा भटनागर, आर्मी स्कूल की वंशिका पोखरिया और चिक्कर की राहेमा सिद्दीकी का भी कार्य प्रशसनीय रहा। चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल की वान्या गंगवार को श्रेष्ठ पत्रकार और आर्मी स्कूल की अनन्या रावत कोश्रेष्ठ फोटोग्राफी का पुरस्कार मिला। टीम के रूप में चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय चुना गया।