बरेली। मानव सेवा क्लब और अजय प्रतिमा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्रेम नगर सूद धर्मकांटा के पास स्वास्थ्य चिकित्सा और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और रक्तदान किया। आई.एम.ए. ब्लड बैंक के सहयोग से लगे रक्तदान शिविर का उदघाटन ।वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार ने किया। मरीज़ों का स्वास्थ्य परीक्षण डा.अजय गुप्ता, डा. अतुल वर्मा, डा.एम.एम.अग्रवाल, डा. आर. के. गुप्ता,डा. वी.पी. भारद्वाज ने किया। रक्तदान करने वालों में आयुष निगम,पारस अरोरा,संजीव राठौर, गौरव सिंह,उरम पटेल,जितेंद्र सिंह,डा. नितिन गुप्ता,राज वीर,आशीष, राम सरन,प्रशांत गुप्ता सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। प्रमुख रूप से शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डा. शरद अग्रवाल, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, डा. जे.पी. सेठी,मुकेश सक्सेना का विशेष सहयोग रहा।