बरेली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात कर शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ोतरी संबंधी शासनादेश पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।इस दौरान शिक्षामित्रों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्थानांतरण (मूल विद्यालय वापसी) जैसी समस्याओं से भी मंत्री को अवगत कराया। संगठन ने मांग की कि इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे शिक्षामित्रों को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने शिक्षामित्रों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव भी उपस्थित रहे।