हजयात्रियों का रुखसती इस्तक़बाल रेलवे स्टेशन पर किया

WhatsApp Image 2026-04-27 at 7.43.11 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली में पवित्र हज यात्रा पर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम हजयात्रियों के जत्थे बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन और बरेली सिटी रेलवे स्टेशन से हज हाऊस लखनऊ के लिये रवाना हुए। जंक्शन से गुलाब नगर निवासी गुफरान घोसी अपनी बहन यासमीन के साथ राजरानी एक्सप्रेस से लखनऊ के लिये रवाना हुए वही बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस से मोहल्ला ज़खीरा के गुलाम रज़ा अपनी पत्नी नाज़िया परवीन और अन्य हजयात्रियों के साथ रवाना हुए। ​​रवानगी से पूर्व आज़मीन ए हज ने भावुक होकर कहा कि मदीने शरीफ में सरकार के रौजए मुबारक पर हाजिरी देना उनका सौभाग्य है। उन्होंने अपने इस पवित्र सफर के संकल्प को साझा करते हुए कहा, “मैं मदीने में सरकार के रौजए मुबारक पर अपने मुल्क भारत की खुशहाली और यहाँ रहने वाले हर व्यक्ति की तरक्की, अमन और चैन के लिए विशेष दुआ करूँगा।”बरेली हज ​सेवा समिति ने दी यात्रा की बारीकियों की जानकारीइस मौके पर ‘बरेली हज सेवा समिति’ के संस्थापक पम्मी ख़ाँ वारसी ने अपने सदस्यों के साथ हज यात्रियों का फूलों से इस्तक़बाल किया और उन्हें रुक्सत (विदाई) दी। समिति की ओर से यात्रियों को हज के अरकान (नियमों) और सफर के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, मदीने पहुँचने पर पैगंबर-ए-इस्लाम के रौजए मुबारक पर सलाम पेश करने और देश की खुशहाली के लिए दुआ करने की गुजारिश की गई।भावुक विदाईअपनों से बिछड़ने की टीस के साथ परिवारजनों ने नम आँखों से हज यात्रियों को विदा किया। इस अवसर पर अहमद उल्लाह वारसी,हाजी साकिब रज़ा ख़ाँ,ज़िया उर रहमान, हाजी फैसल शम्सी,हाजी यासीन कुरैशी, डॉ. कासिमुद्दीन,हाजी अज़ीम हसन,दानिश खान समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights