बरेली। बैसाख मास शुक्ल पक्ष की मोहिनी एकादशी पर सोमवार को श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार और भजन संध्या का आयोजन हुआ। फूलों से सजे दरबार और भक्ति रस से सराबोर वातावरण ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दूर-दराज से आए सैकड़ों भक्तों ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि मोहिनी एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम की श्रृंगार सेवा मोहिनी पाल द्वारा कराई गई। कलकत्ता और बैंगलोर से मंगाए गए विशेष फूलों से बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसकी एक झलक पाने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।उन्होंने बताया कि बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और उनकी कृपा से संतान सुख, असाध्य रोगों से मुक्ति, व्यापार में उन्नति तथा पारिवारिक संकटों से राहत जैसी अनेक मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भजन संध्या का शुभारंभ मोहन दीवाना ने किया। भजन गायक शिवम शर्मा, अमरीश कटेरिया, सीमा कटेरिया और प्रसिद्ध भजन गायिका सोनल चंचल ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से पूरा पंडाल भक्तिमय बना दिया। “श्याम तेरी बंसी पुकारे” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।आरगन पर विशाल मौर्य, ढोलक पर सचिन और पैड पर अंकुर कश्यप ने सुर-ताल का शानदार संगम प्रस्तुत किया। साउंड सेवा विपिन कश्यप ने संभाली। कार्यक्रम में अनुपम टीबडेवाल, मनोज गुप्ता, रामबहादुर प्रजापति, राजेश कुमार, सविता, कुलदीप गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रह