माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल में गूँजा बनारस घराने का सुरसंगम

WhatsApp Image 2026-04-27 at 7.38.29 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल में आयोजित विशेष संगीत कार्यक्रम में बनारस घराने के प्रख्यात संगीतज्ञ पंडित भोलानाथ मिश्रा ने विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत के महत्व एवं उसकी समृद्ध परंपरा से अवगत कराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात पंडित मिश्रा जी द्वारा प्रस्तुत राग भैरव पर आधारित गणेश वंदना से हुआ। इस अवसर पर उनके सुपुत्र एवं युवा संगीत साधक शिवम मिश्रा भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने विद्यार्थियों को संगीत साधना के प्रति प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका सरकार तथा विद्यालय के निदेशक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर SPIC MACAY की बरेली जिला समन्वयक हितू मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। संगीत एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से गहराई से जुड़ी हितू मिश्रा ने विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत से जोड़ने के महत्व पर प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में पंडित भोलानाथ मिश्रा ने विद्यार्थियों को बताया कि भारतीय शास्त्रीय संगीत हमारी सांस्कृतिक विरासत है तथा यह आत्मिक और बौद्धिक विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने राग भैरव की विशेषताओं को समझाते हुए प्रसिद्ध बंदिश “जागो मोहन प्यारे” प्रस्तुत की तथा ठुमरी गायन से वातावरण को संगीतमय बना दिया। पंडित मिश्रा जी देश-विदेश के अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दे चुके हैं तथा संगीत क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें अनेक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
इस अवसर पर प्रख्यात तबला वादक प्रदीप कुमार सरकार ने अपनी विलक्षण ताल साधना एवं प्रभावशाली संगत से कार्यक्रम को विशिष्ट ऊँचाई प्रदान की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके श्री सरकार स्वीडन, जर्मनी, इटली, रूस सहित अनेक देशों में प्रस्तुति दे चुके हैं तथा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) के एम्पैनल्ड एवं आकाशवाणी-दूरदर्शन के ए-ग्रेड कलाकार हैं।
कार्यक्रम का समापन भजन “रघुपति राघव राजा राम” की प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने भी सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights