बरेली। थाना शीशगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी विवाहित है और पीड़िता के परिवार से उसका पहले से परिचय था। पुलिस के अनुसार वादिनी ने थाना शीशगढ़ में सूचना दी कि ग्राम पंडरी निवासी नूर हसन पुत्र मजीद, जो विवाहित है, का उनके परिवार में आना-जाना था और अच्छी बोलचाल थी। आरोप है कि नूर हसन ने वादिनी की बेटी को शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया। 25 अप्रैल की रात भी आरोपी ने पीड़िता के साथ घटना की, जिसके बाद परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और डायल 112 पर सूचना दी। सूचना के आधार पर थाना शीशगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी नूर हसन (35 वर्ष) निवासी ग्राम पंडरी, थाना शीशगढ़, जनपद बरेली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कक्षा 10 तक पढ़ा है और विवाहित है। उसका पीड़िता के परिवार से पहले से परिचय था और घर आना-जाना था। उसने स्वीकार किया कि उसने पीड़िता को शादी का झांसा दिया था। आरोपी ने बताया कि 25 अप्रैल की रात करीब 2 बजे पीड़िता के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक राजकुमार सिंह, उप निरीक्षक अमर सिंह तथा कांस्टेबल सुनीत कुमार शामिल रहे।