बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व मंत्री, बहेड़ी विधायक अताउर रहमान साहब पिछले कई दिनों से कमर दर्द की समस्या के चलते बरेली के नवोदय हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनका उपचार शहर के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद नाज़िर हुसैन की देखरेख में चल रहा है। जैसे ही इस बात की जानकारी समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को हुई, वे शनिवार दोपहर करीब 2 बजे नवोदय हॉस्पिटल पहुंचे और अताउर रहमान साहब का हालचाल जाना। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। नवोदय अस्पताल के डायरेक्टर एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद नाज़िर हुसैन ने बताया कि मंत्री जी की स्थिति पूरी तरह सामान्य है, वे स्वस्थ हैं, लेकिन उन्हें फिलहाल आराम की आवश्यकता है। अस्पताल में शुक्रवार रात से ही बरेली और क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का लगातार पहुंचना जारी है। अताउर रहमान साहब से मिलने वालों में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी, भोजीपुरा विधायक शेहज़ील इस्लाम, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, महानगर महासचिव दीपक शर्मा, बहेड़ी विधानसभा अध्यक्ष राजा खान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दमखोदा वफाउर रहमान, विधानसभा महासचिव हर स्वरूप मौर्य, प्रधान रफीक मंसूरी, खालिद बाबूजी, रईस अब्बासी पार्षद, हाशिम अली, रविंद्र यादव, अहमद खान टीटू, तारिक लिटिल, इमरान खान उर्फ चंदन, नैनसिंह गंगवार, बालमुकुंद गंगवार, सलीम अंसारी, मोहम्मद फैजान, बी.एल. वर्मा सहित अनेक सम्मानित नेता और समर्थक मौजूद रहे।