बदायूँ। विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं भाषा कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में अंग्रेजी कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता को चार श्रेणियों—कक्षा 1-2, 3-5, 6-8 एवं 9-11 में विभाजित किया गया था। प्रत्येक वर्ग के विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी अभिव्यक्ति और उच्चारण कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम बेहद आकर्षक बन गया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे— कक्षा 1-2: अमृता (प्रथम), गार्गी/प्रविका/अवनी (द्वितीय), युवान (तृतीय) कक्षा 3-5: वाणी (प्रथम), अमायरा/जीवा (द्वितीय), आरोही (तृतीय) कक्षा 6-8: आध्या/सूर्यांश (प्रथम), दिव्यांशी (द्वितीय), शिवालिका/लावण्या (तृतीय) कक्षा 9-11: तान्या (प्रथम), तंज़ील (द्वितीय), तमन्ना (तृतीय) प्रतियोगिता के अंतर्गत 24 अप्रैल को सेमीफाइनल एवं 25 अप्रैल को फाइनल राउंड का आयोजन किया गया, जिसमें चयनित विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।