मुजरिया। कृषि इंटर कॉलेज अलीगंज मुजरिया में आज हाई स्कूल एवं इंटर में विद्यालय में सबसे अधिक नंबर लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाई स्कूल की छात्रा लक्ष्मी सोलंकी निवासी अलीगंज ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं राशिका यादव विचोला ने 78 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान एवं अनुषका यादव ने 75% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार इंटर में प्रियंका निवासी भजपुरा ने 75% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं अनामिका निवासी अलीगंज ने 70% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। एवं मीना यादव निवासी मटकुली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है । सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक सतपाल सिंह सोलंकी प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह सोलंकी ने पटका पहना कर एवं मिष्ठान खिलाकर उन्हें सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अवधेश शर्मा चंद्रपाल राजेंद्र कुमार वर्मा पुष्पेंद्र मुनेंद्र सिंह जय सिंह राघव राहुल कुमार सिंह ने भी अध्यापकों ने भी उन्हें प्रोत्साहित किया।