शाहजहांपुर।स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज शाहजहाँपुर का बी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किया गया।कम्प्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.संदीप अवस्थी ने बताया कि शुभ गुप्ता ने 8.33 एसजीपीए (सेमेस्टर ग्रेड पॉइंट एवरेज) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आर्यन यादव व नित्यांश गुप्ता ने 8.00 व 7.75 एसजीपीए के साथ क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता परमपूज्य स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी, स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राकेश कुमार आज़ाद, उपप्राचार्य प्रो अनुराग अग्रवाल, डॉ रजत कुमार सिंह, डॉ राजेश सक्सेना, डॉ उमेश सिंह विसेन, श्री सुमित त्रिवेदी, अनामिका शुक्ला, विपुल दीक्षित सहित सभी शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई और आशीर्वाद दिया।